फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को मुहैया कराई जाएं ई-बुक्स, विद्यार्थियों पर पड़ रहा भार, छात्रों ने वीसी को भेजा ई-मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लाइब्रेरी की किताबों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वे बाजार से किताबें खरीद रहे हैं जो उन्हें महंगी पड़ रही हैं। तमाम विद्यार्थियों को यह समस्या आ रही है। इसी को देखते हुए छात्र नेताओं ने वीसी प्रो. राजकुमार को ई-मेल भेजे हैं। कहा है कि ई-बुक्स विद्यार्थियों को मुहैया कराई जाएं ताकि वे पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

छात्र नेता आयुष कुमार समेत कई छात्रों ने पीयू को ई-मेल लिखे हैं। उनमें कहा है कि पीयू के सभी विभागों की लाइब्रेरी के अलावा मुख्य लाइब्रेरी एसी जोशी में विद्यार्थी नहीं पहुंच पा रहे हैं। कोरोना के कारण वे अपने घरों में रहकर परीक्षा की तैयारी में छात्र जुटे हैं। पढ़ाई के लिए वे बाजार से किताबें खरीद रहे हैं जो उन्हें महंगे दामों में मिल रही हैं। ऐसे में उनके परिवार पर किताबों का अतिरिक्त भार पड़ रहा है जबकि पहले ही परिवारों में इस समय आर्थिक तंगी चल रही है।
उन्होंने कहा कि कई विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को ई-बुक्स की सुविधा दे रहे हैं। ऐसे में पीयू भी छात्रों को यह सुविधा मुहैया कराए। ऐसा करने से पीयू डिजिटल की ओर कदम बढ़ाएगी और इसका संदेश अन्य विश्वविद्यालयों तक भी जाएगा। ई-मेल जाने के बाद अब पीयू इस पर निर्णय लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें