फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी पहलः ऑटो और बसों में लगाए गए डस्टबिन, नहीं तो चालान

Tue, 29 Dec 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
साफ सफाई की दिशा में पहल करते हुए ऑटो और बसों में डस्टबिन लगाने को फरमान जारी हुए हैं। ऐसा न करने पर चालान काटा जाएगा। ये फरमान हरियाणा में हिसार जिले के आईजी ने जारी किए हैं। आई अनिल राव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए इस योजना का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वाहन जैसे बसें, स्कूल वाहन अन्य यात्री वाहनों में यात्रियों को कूड़ेदान न होने कसे यात्रा के दौरान प्रयोग की गई खाने की वस्तुओं और फलों के छिलकों आदि को वाहन या सड़क पर फेंक दिया जाता है। इन छिलकों आदि से सड़क पर गंदगी तो फैलती ही है, साथ ही कई बार सड़क दुर्घटना भी हो जाती है।

पुलिस महानिरीक्षक की इस पहल से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने को बल मिलेगा। वाहनों में कूड़ेदान रखकर स्वच्छतापूर्ण वातावरण का निर्माण भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


गाड़ी पासिंग के दौरान कूड़ेदान की रखी जाए कंडीशन
गाड़ी पासिंग के समय वाहन में कूड़ेदान रखना भी अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए। इस संबंध में वाहनों में कूड़ेदान न होने पर गाड़ी की पासिंग न की जानी चाहिए।

होटल-ढाबों में डस्टबिन रखने पर दिया जाएगा जोर

आईजी अनिल राव ने बताया कि राष्ट्रीय मार्गों और राज्यीय मार्ग स्थित होटल-ढाबों पर डस्टबिन रखवाए जाने पर बल दिया जाएगा, ताकि छोटे वाहन अपने व्हीकल के डस्टबिन को इनमें खाली कर सकें। उन्होंने पेट्रोल पंपों, ऑटो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कूड़ेदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों और पुलिस अधीक्षकों के साथ पत्राचार किया है।

जागरूकता के लिए चलाएंगे विशेष अभियान
लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने बारे कहा गया है। परिवहन विभाग के महाप्रबंधक, आरटीए के अधिकारियों, ट्रक यूनियन प्रधान, ऑटो प्रधान, स्कूल/कॉलेज यूनियन के प्रधान व समाज सेवी संगठनों आदि को भी इस दिशा में काम कर स्वच्छ भारत अभियान में कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

बिना डस्टबिन वाले वाहनों में चालान और जुर्माने के प्रावधान के लिए हम सुझाव पुलिस महानिदेशक को भेजेंगे। स्वच्छ भारत मिशन को इससे बल मिलेगा। मैं तो ये कहता हूं ही इसे देशभर में लागू किया जाना चाहिए।
- अनिल राव, आईजी हिसार रेंज
विज्ञापन

सेफ सड़क एप बताएगा यातायात के नियम

जीजेयू में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान आईजी अनिल कुमार राव ने सेफ सड़क मोबाइल एप का भी विधिवत उद्घाटन किया। इस एप के जरिए आम आदमी सड़क नियमों, यातायात संकेतों अथवा चिह्नों के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

अनुशासन में चलने वाले ऑटो चालक सम्मानित
आईजी ने सड़क पर अच्छे चालक और शिष्टाचार का प्रदर्शन करने वाले दो ऑटो चालकों को सम्मानित भी किया। जिन्होंने अपने ऑटो ओवरलोड न करके अनुशासन में रहकर ऑटो निर्धारित स्टोपेज पर रोकर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के प्रति अच्छा संदेश दिया। चालक परोपर ड्रेस में ऑटो पर विशेष स्टीकर व रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चलाएं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिष्टाचारी ऑटो चालकों की पहचान कर समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा और उनके ऑटो पर विशेष स्टीकर लगाकर उनकी पहचान की जाएगी, ताकि अन्य ऑटो चालक भी उनसे प्रेरित हो सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें