फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी के दुग्गल के पास है बलबीर सिह सीनियर के ऑटोग्राफ वाली हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ल्ड के दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाजों के ऑटोग्राफ लेने वाले सिटी के धर्मवीर दुग्गल भी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के जबरदस्त प्रशंसक हैं। पिछले साल पीजीआई में 101 दिनों के उपचार करने के बाद जब बलबीर सिंह सीनियर अपने निवास सेक्टर 36 पहुंचे तो धर्मवीर दुग्गल ने उनसे मुलाकात का नाती से फोन पर वक्त मांगा।
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद ही कबीर ने फोन कर दुग्गल को अपने घर आने को कहा। इसके बाद दुग्गल सेक्टर 36 स्थित उनके निवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान बलबीर सिंह ने दुग्गल से उनके क्रिकेट की क्लेक्शन के बारे में पूछा। इसके बाद दुग्गल ने पूरी जानकारी दी और अपने सफर के बारे मे बताया।
सीनियर धर्मवीर दुग्गल की क्लेक्शन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने नाती से घर पर रखी हॉकी मंगवाई। इस हॉकी पर बलबीर सिंह सीनियर ने अपने ऑटोग्राफ भी दिए। इसके साथ ही एक सफेद बॉल पर भी अपने ऑटोग्राफ दिए। सोमवार को जब दुग्गल को बलबीर सिंह सीनियर के निधन की बात पता चली तो उनकी हॉकी पर किए गए ऑटोग्राफ वाली यादों से आंखें नम हो र्गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें