चंडीगढ़। रंजिश के चलते हल्लोमाजरा के एक युवक को यहीं के रहने वाले युवकों ने बुरी तरह पीटकर गंभीर घायल कर दिया। घायल दीपक को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर मारपीट करने वाले राहुल सहित अन्य के खिलाफ सेेक्टर-31 थाने में आईपीसी एक्ट 324, 341, 506 के तहत केस दर्ज किया है।
दीपक ने पुलिस को बताया कि 18 जून की शाम को हल्लोमाजरा गांव में नगर खेड़ा के पास मौजूद था। इसी दौरान राहुल कुछ युवकों केे साथ वहां आया और रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया गया जहां वह अभी तक उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।