फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम के बदलाव से सर्दी बढ़ी, न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले चार दिन से शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया जा रहा है। इससे शहर में सर्दी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो कुछ दिन पहले तक 13 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी जारी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वीरवार को शहर में हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि शहर में एक मार्च से लेकर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब छह गुना ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें