चंडीगढ़। कोरोना काल में बेहतरीन काम के लिए 15 अगस्त को सम्मानित होने वाले ईस्ट डिविजन के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। पिछले दिनों तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। वीरवार शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जीएमएसएच 16 में भर्ती किया गया है। वहीं उनके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों की लिस्ट खंगाली जा रही है। बता दें कि यूटी पुलिस के कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले इंस्पेक्टर दिलबाग समेत थानों व चौकी के पुलिसकर्मियों के संक्रमित आने से थानों को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया था। वही सेक्टर 61 पुलिस चौकी को सील किया गया था।