चंडीगढ़। कोरोना के टीकाकरण अभियान के तहत शहर में दूसरे ड्राई रन की प्रक्रिया शुक्रवार को जीएमसीएच- 32 और सेक्टर- 45 के सिविल अस्पताल में की जाएगी। इसकी तैयारियां वीरवार देर शाम को पूरी कर ली गईं। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि सरकार से मिले निर्देशानुसार जीएमएसएच- 16 की बजाय सेक्टर- 45 के सिविल अस्पताल में ड्राई रन करने का निर्णय लिया गया। दूसरे ड्राई रन के लिए 25-25 स्वयंसेवकों को मैसेज भेजा जा चुका है। ड्राई रन की प्रक्रिया दोनों अस्पतालों में सुबह 10.30 बजे शुरू की जाएगी। इस दौरान भी हेल्थ केयर वर्कर सबसे पहले मोबाइल फोन पर आया हुआ अपना मैसेज दिखाकर टीकाकरण केंद्र में प्रवेश करेंगे। उसके बाद की सभी प्रक्रिया 2 जनवरी को हो चुके ड्राई रन की ही तरह होंगी।