खरड़। शराब के नशे में जहरीली चीज निगलने के कारण व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना खरड़ के एएसआई
जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था। नशे की हालत में वह कोई जहरीली चीज निगल गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पारिवारिक सदस्य उसे इलाज के लिए मोहाली स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी त्यूड़ के रूप में हुई है।