फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी पर और बढ़ा शिअद-भाजपा टकराव

Tue, 30 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में ड्रग्स तस्करी के मुद्दे पर शिअद और भाजपा के बीच अभियान चलाने को लेकर जारी सियासत हर पल अलग रूप अख्तियार कर रही है। दोनों पार्टियों के बीच टकराव सोमवार को तब एक कदम और आगे बढ़ गया जब ड्रग तस्करी के खिलाफ पांच जनवरी को दिए जाने वाले धरनों की रूपरेखा तैयार करने के लिए शिअद ने दो बैठकें बुलाने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन


ये दोनों बैठकें मंगलवार और बुधवार को आयोजित होंगी। माना जा रहा है कि शिअद ने यह कार्यक्रम भाजपा के पूर्व निर्धारित नशा विरोधी अभियान को टक्कर देने के लिए तय किया है।

भाजपा का अभियान संभवत: आगामी 12 जनवरी से शुरू होना है और शिअद ने उससे पहले ही इस पर रणनीति तैयार करने को कमर कस ली है। शिअद की बैठकों में पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। पहली बैठक चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में और दूसरी बैठक अमृतसर में होगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बीएसएफ के खिलाफ पार्टी देगी धरना

पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से ड्रग्स तस्करी रोकने को बीएसएफ पर दबाव बनाने के लिए धरनों की रूपरेखा इन बैठकों में तय होगी। शिअद मुख्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में 14 जिलों के पार्टी नेता शामिल होंगे।

इन जिलों में रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा शामिल हैं। बाकी आठ जिलों जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट की बैठक 31 दिसंबर को अमृतसर में दोपहर बाद 2 बजे होगी। इन बैठकों में धरनों से संबंधित ड्यूटियां लगाई जाएंगी।
 
अटारी, हुसैनीवाला, सदकी, गुरदासपुर में धरना
अटारी में धरने में अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रोपड़, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। हुसैनीवाला में फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, पटियाला, बरनाला व संगरूर के कार्यकर्ता धरना देंगे। फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा के कार्यकर्ता सदकी चौकी क्षेत्र में जबकि गुरदासपुर, होशियारपुर व पठानकोट के कार्यकर्ता गुरदासपुर में धरना देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें