फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hawala Racket : पाकिस्तान से चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, हथियारों के साथ 10 गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नशे की कमाई को ये हवाला के जरिए पाकिस्तान पहुंचाते थे। इसके अलावा तस्कर-सप्लायर नशे को खपाने के लिए स्कूल-काॅलेजों के युवाओं व नाइट क्लब-डिस्कोथेक में नशे की सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन
बरामद नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़  कर  10 आरोपियों को दबोचा है। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में यह सिंडिकेट पाकिस्तानी नशा तस्करों की ओर से चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नशे की कमाई को ये हवाला के जरिए पाकिस्तान पहुंचाते थे। इसके अलावा तस्कर-सप्लायर नशे को खपाने के लिए स्कूल-काॅलेजों के युवाओं व नाइट क्लब-डिस्कोथेक में नशे की सप्लाई करते थे। 

ड्रग्स छिपाने के लिए बना रखा था तहखाना
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के स्पेशल डीजीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में गिरोह का मुख्य सरगना लवप्रीत सिंह लगातार रहता था। इसके लिए उसने एक आधुनिक सेटअप तैयार कर रखा था।
विज्ञापन


यह सेटअप घर में तहखाना में बना रखा था। जब एएनटीएफ की टीम ने यह रेड की तो उन्होंने इस तहखाने से बड़ी मात्रा में ड्रग्स और हवाला का 48.7 लाख रुपये बरामद किए। आरोपी हथियारों की भी तस्करी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें