फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते देश में हेरोइन की तस्करी, ड्राइफ्रूट व्यापारियों का कनेक्शन

Wed, 24 Jul 2019 01:10 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली के कोल्ड स्टोर से 200 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद होने के बाद अभी तक की जांच में जिस तरह की बात सामने आई है। उससे यह साफ हो गया है कि यह हेरोइन भले ही अफगानिस्तान से अफगानी तस्कर यहां लेकर आए हों। लेकिन इसमें पाकिस्तान के ड्राईफ्रूट व्यापारियों का हाथ होने का पूरा शक है। क्योंकि यहां ड्राईफ्रूट को पाकिस्तान से मंगवाया जाता है और उस ड्राईफ्रूट में हेरोइन को छुपाकर लाया गया था। जिससे साफ है कि अफगानिस्तान से हेरोइन को पहले पाकिस्तान लाया गया और उसके बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन


इस तरह हेरोइन तस्करी का यह धंधा लंबे समय से चलने की बात सामने आई है। दिल्ली की इंटर स्टेट सेल क्राइम ब्रांच की टीम के कुंडली में कोल्ड स्टोर पर छापा मारकर 50 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ ही दो अफगानी तस्करों को पकड़ने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुंडली के कोल्ड स्टोर व ड्राईफ्रूट के गोदामों में हेरोइन को तस्करी करके पहली बार नहीं लाया गया है, बल्कि यह तस्करी काफी समय से चल रही है।

कुंडली के कोल्ड स्टोर से देश भर में ड्राईफ्रूट सप्लाई होता है और यह ड्राईफ्रूट पाकिस्तान से मंगवाया जाता है। इसका ही फायदा अफगानिस्तान व पाकिस्तान के तस्कर उठाते हैं। अफगानिस्तान से हेरोइन को आसानी से पाकिस्तान लाया जाता है और उसके बाद ड्राईफ्रूट की पैकिंग के साथ कार्टून में फिट कर दिया जाता है, जिससे जांच करने पर भी किसी को हेरोइन होने का शक नहीं हो।

उसके बाद ड्राईफ्रूट के साथ पाकिस्तान से वाघा बॉर्डर के रास्ते हेरोइन को कुंडली तक लाया जाता था। यहां लाने के बाद आसानी से देश के अन्य हिस्सों में हेरोइन पहुंचा दी जाती थी और इसके लिए भी ड्राईफ्रूट का सहारा लिया जाता था। बताया जा रहा है कि हेरोइन को सबसे ज्यादा दिल्ली में सप्लाई किया जाना था, जहां तस्करों के निशाने पर यूनिवर्सिटी, कालेज व वहां के बड़े होटल हैं।

हालांकि, इस मामले में हरियाणा एसटीएफ भी पूछताछ करेगी कि इसमें कोई हरियाणा से शामिल है या नहीं। कुंडली से हेरोइन को दिल्ली व देश के अन्य किस-किस हिस्से में कहां सप्लाई किया जाना था। यह सभी बात पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन

कुंडली में पिछले साल भी छापे मार चुकी है एनआईए

कुंडली में ड्राईफ्रूट के गोदाम व कोल्ड स्टोर होने के कारण यहां काफी समय से पाकिस्तान से माल मंगवाया जाता है। इसलिए पहले भी कई बार कुंडली में देश विरोधी गतिविधि चलने की बात सामने आई थी और यहां कई बार एनआईए छापे मार चुकी है।

कुंडली में ड्राईफ्रूट के गोदाम में पिछले साल भी एनआईए ने छापा मारा था। उस समय बताया गया था कि ड्राईफ्रूट के सहारे हवाला कारोबार किया जा रहा है और आतंकियों को फंडिंग करने का शक भी जताया गया था। हालांकि, उस समय किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें