फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः नमक के बहाने पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने के मामले में आया मोड़, एनआईए की याचिका

Tue, 19 Nov 2019 10:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नमक के बहाने पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाने के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। मामले के एक आरोपी अजय गुप्ता ने एनआईए की विशेष अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने याचिका का विरोध किया गया। एनआईए ने अदालत में तर्क दिया कि वह नमक व्यापारी नहीं है लेकिन ड्रग केस में शामिल है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बिना आर्डर दिए उसे पाकिस्तान से नमक भी आया और उसके खाते में पैसे भी आए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को निश्चित की है। जानकारी के मुताबिक अदालत में एनआईए ने बताया कि अजय गुप्ता ने कश्मीरी व्यापारी व मामले के एक आरोपी तारिक लोन से 18 लाख रुपये लिए थे।

वहीं एनआईए ने अदालत को बताया कि यहां पर भी एक दिलचस्प पहलू है कि अजय गुप्ता पाकिस्तान से नमक मंगवाता था लेकिन वह कोई आर्डर भी नहीं करता था। इसके अलावा किसी तरह की पेमेंट नहीं करता था लेकिन उसके पास नमक आ जाता था। एनआईए ने दलील देते हुए कहा कि गुप्ता पाकिस्तान से मंगवाए नमक संबंधी सारे दस्तावेज पेश करे तो ही उसकी जमानत पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली सुनवाई में पेश करने होंगे नमक की डील के दस्तावेज व बिल

एनआईए की जांच में यह बात भी सामने आई है कि अजय गुप्ता को 2018 और 2019 के बीच नमक की चार खेप मिली थी। इसी नमक की आड़ में ड्रग्स का कारोबार हुआ था। साथ ही 18 लाख अजय गुप्ता के बैंक खाते में भेजे गए। वहीं जो यह पेमेंट हुई है, वह पूरी तरह से संदिग्ध है और इस मामले की जांच होनी चाहिए। एनआईए की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अजय गुप्ता को 21 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में नमक की डील संबंधी दस्तावेज व बिल पेश करने के आदेश दिए हैं।

मुख्य आरोपी से फोन पर संपर्क में था
एनआईए की जांच में यह बात भी सामने आई है कि अजय मामले के मुख्य आरोपी गुरपिंदर सिंह के संपर्क में था। गुरपिंदर सिंह की संदिग्ध हालत में जेल मौत हो गई थी। उसकी और गुरपिंदर के बीच 33 बार फोन पर बात हुई थी। अजय गुप्ता पेशे से सीए हैं और अमृतसर में एक व्यापारी के रूप में काम करते हैं।

नमक के बहाने पाकिस्तान से आई ड्रग
मामला जून 2019 में सामने आया था। जब कस्टम विभाग ने पाकिस्तान से आई नमक की खेप से हेरोइन पकड़ी गई थी। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण केस एनआईए को सौंप दिया गया। वहीं जांच में यह बात सामने हो चुकी है कि पाकिस्तान ड्रग्स के बहाने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें