ड्रग तस्करी का आरोपी पूर्व डीएसपी जगदीश भोला।
- फोटो : संवाद
करोड़ों की ड्रग तस्करी के आरोपी पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के पिता का शुक्रवार को देहांत हो गया। भोला पिता के अंतिम संस्कार के लिए बठिंडा पहुंचा। वहां मीडिया से बातचीत में भोला ने कहा कि मुझ पर दर्ज नशा तस्करी के केस की सीबीआई जांच करवाई जाए। अगर मेरा कसूर निकले तो मुझे फांसी लगा देना। उसने कहा कि मैं राजनीति का शिकार हुआ हूं, जो मेरे साथ में केस में थे, वो सब जेल से बाहर आ चुके हैं पर मुझे जमानत तक नहीं दी जा रही।