चंडीगढ़। नशीले इंजेक्शन की तस्करी में पांच साल पहले गिरफ्तार 45 साल के हरीश उर्फ अब्दुल को विशेष अदालत ने एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि अदालत ने एक सप्ताह पहले अब्दुल को दोषी करार दिया था।सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी अब्दुल के खिलाफ जनवरी 2019 में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। केस के मुताबिक 5 जनवरी 2019 को थाना पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। उसकी तलाशी लेने पर 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे।