फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्कर एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-61/52 के लाइट प्वाइंट के पास पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 टीन कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ शंकर (25) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस 20 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना पुलिस बीते सोमवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम सेक्टर-61/52 लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो उक्त आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। इससे पुलिस को शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजे को सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में शहर के अलग अलग हिस्सों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें