चंडीगढ़। पुलिस ने इनोवा कार में सवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर के 15 कारतूस, प्रतिबंधित 940 कैप्सूल, 400 टैबलेट समेत नशे के 10 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। वह इन्हें दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शनिवार देर शाम सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह की अगुवाई में एएसआई सतीश कुमार व जसपाल ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-10 स्थित आर्टस कॉलेज के पास लगाया हुआ था। इस दौरान एक इनोवा गाड़ी को नाके पर रोका गया। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से उक्त सामान बरामद हुआ। गाड़ी मोहाली फेज-5 निवासी अर्शदीप सिंह (27) चला रहा था। उसने बताया कि नशे की सामग्री नयागांव से ली थी जबकि कारतूस फाजिल्का से। रविवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।