फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां पुलिस की हिरासत से नशा तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शातिर को पकड़कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस हिरासत से लगातार अपराधी फरार हो रहे हैं। ताजा मामला मौलीजागरां थाने में सामने आया है। नशा तस्करी में गिरफ्तार एक आरोपी मुलाजिमों को चकमा देकर सोमवार शाम को हिरासत से फरार हो गया। हालांकि, मंगलवार शाम को दबोच लिया गया। सूत्रों के मुताबिक सेक्टर 26 मंडी क्षेत्र से पकड़ा गया। फरार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले वह दो दिन के पुलिस रिमांड में था, जो 29 नवंबर को खत्म हो रही।
विज्ञापन

मौलीजागरां कांप्लेक्स के रहने वाले लखन को पुलिस ने बीते 25 नवंबर को हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास से 12.70 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दावा किया था कि उसके खिलाफ ट्राइसिटी में कई मामले सामने दर्ज हैं।
मार्च और मई में भी फरार हुए थे आरोपी
इससे पहले बीते 28 मई को मनीमाजरा थाना पुलिस की हिरासत से एक 19 वर्षीय आरोपी फरार हो गया था। उसे मनीमाजरा में एक घर से 17-18 मई की रात तीन मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में पकड़ा गया था। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करना था। उससे पहले ही वह मुलाजिमों को चकमा दे फरार हो गया था। हालांकि, बाद में वह हत्थे चढ़ गया था। उससे पहले 28 मार्च को एक मोटरसाइकिल चोर सेक्टर 22 पुलिस चौकी के मुलाजिमाें को चकमा देकर फरार हो गया था। 24 मार्च को सेक्टर 17 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। अमृतसर का 23 वर्षीय आरोपी दो दिन के रिमांड पर था। बाद में वह पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें