फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट में अजनाला का नाम उछला, चुनावी टिकट कटा

Wed, 19 Feb 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग रैकेट में नाम उछलने के बाद पंजाब में खडूर साहिब से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मौजूदा लोकसभा सदस्य डॉ. रतन सिंह अजनाला का टिकट कट गया है।
विज्ञापन


उनकी जगह पंजाब के पूर्व मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को मैदान में उतारा गया है। शिअद ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें फतेहगढ़ साहिब सीट से रीयल एस्टेट कारोबारी कुलवंत सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।

जालंधर से युवा नेता और प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू को टिकट दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को दल के छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।
विज्ञापन


इसके अनुसार बठिंडा से मौजूदा सांसद हरसिमरत कौर बादल ही चुनाव लड़ेंगी, जबकि शिअद के प्रधान महासचिव और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा संगरूर से पार्टी उम्मीदवार होंगे। पार्टी महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की सीट भी बदली गई है।

पहले वह पटियाला से चुनाव लड़ते थे, जबकि अब उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से टिकट दी गई है। शिअद की कोर कमेटी ने गत रविवार को ही अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को उम्मीदवार चुनने के अधिकार दिए थे और इसके दो दिन बाद ही पहली सूची घोषित हो गई।
विज्ञापन


शिअद कोटे की बाकी चार सीटों लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और पटियाला पर प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र होने की उम्मीद है। अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी मैदान में होंगे। अकाली-भाजपा समझौते के तहत प्रदेश की 13 में से 10 सीटों पर शिअद, जबकि तीन पर भाजपा चुनाव लड़ती हैं।

यह हैं प्रत्याशी
हरसिमरत कौर बादल-------------बठिंडा
सुखदेव सिंह ढींढसा-------------संगरूर
प्रेमसिंह चंदूमाजरा --------------श्री आनंदपुर साहिब
पवन कुमार टीनू    -----------------जालंधर
कुलवंत सिंह--------------------श्री फतेहगढ़ साहिब
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा---------------श्री खडूर साहिब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें