फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रग माफियाओं की 5.19 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर 5.19 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस कार्रवाई में 4.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 78.60 लाख रुपये की ड्रग मनी शामिल है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 16 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पहले मामले में एक अगस्त को लुधियाना के मनी कालरा, उसकी मां नीलम और पिता सुरिंदर कालरा से जुड़ी 4.25 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। इसमें लुधियाना में 2.5 करोड़ रुपये का घर, 1.5 करोड़ रुपये का प्लॉट और 25 लाख रुपये का एक बूथ शामिल है। इसके अलावा 78.68 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने शुभम जैन, पुनीत कुमार, पवन प्रीत सिंह, रविंदर, जगजीत, चंदन और मनी कालरा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

दूसरे मामले में फिरोजपुर के चंदन से 5.11 लाख रुपये की ड्रग मनी और 11 लाख रुपये की दो कारें जब्त की गई हैं। इस मामले में नवनीत कौर, बलकार सिंह, सतनाम सिंह, चमकौर सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, सोना सिंह, गुरमीत सिंह और सुरिंदर कौर सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में 312.41 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस की लगातार कार्रवाई

चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और अन्य टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने इस साल अब तक 5 मामलों में कुल 9 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें