फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के पास आधा घंटा उड़ता रहा सर्वेक्षण विभाग का ड्रोन, वायुसेना ने तलब किया जवाब

Mon, 16 Oct 2023 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है। यहां सुखोई एमके 30 आई समेत कई लड़ाकू विमान तैनात हैं। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ाने की जांच अगर सेना अपने स्तर पर भी करेगी तो इसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
drone - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सर्वेक्षण विभाग की सर्वेक्षण और मानचित्रण एजेंसी के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। सर्वेक्षण विभाग का ड्रोन भारतीय एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सुरक्षा दीवार के आसपास उड़ता देख वायुसेना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Triple Murder: आरोपी ने भाई के क्रेडिट कार्ड पर खरीदा था आईफोन... छीनने पर आया गुस्सा तो मिटा दिया परिवार

एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से सटे गांव अकालगढ़ के वर्जित क्षेत्र में यह ड्रोन करीब आधा घंटा उड़ान भरता रहा। सूचना मिलते ही सेना के वाहन गांव अकालगढ़ पहुंचे और पंचायतवासियों से सारी जानकारी हासिल की। गांव के सरपंच जतिंदर सिंह तिंदी को भी मौके पर बुलाया गया। सेना ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राजस्व विभाग और सिविल प्रशासन की मंजूरी का पत्र दिखाया है। वायुसेना केंद्र हलवारा प्रशासन ने इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग को सौंपा है काम
वहीं, मौके पर जांच के लिए पहुंचे थाना सुधार के सब इंस्पेक्टर सेवा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी दरअसल, केंद्र सरकार ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग को जमीन के सर्वेक्षण का काम सौंपा है। प्रत्यक्षदर्शी अकालगढ़ निवासी मोहिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब ड्रोन ने गांव एतिआणा की तरफ से चार से पांच बार उड़ान भरी। यह करीब 200 से 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ता रहा।

उल्लेखनीय है कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है। यहां सुखोई एमके 30 आई समेत कई लड़ाकू विमान तैनात हैं। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ाने की जांच अगर सेना अपने स्तर पर भी करेगी तो इसमें पुलिस पूरा सहयोग करेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें