चंडीगढ़। बडहेड़ी बैरियर के पास हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-40डी के मनीष राण ने पंजाब नंबर की गाड़ी चालक पर लापरवाही और तेज रफ्तार से ड्राइविंग के आरोप लगाए हैं। इसके चलते शिकायतकर्ता और मोटरसाइकिल चालक कांगड़ा के 26 वर्षीय अभिषेक को चोटें आईं। अभिषेक को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीते 10 जुलाई को यह हादसा हुआ था। पुलिस ने आरोपी कार चालक बठिंडा के 41 वर्षीय खुशविंदर पाल को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।