फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा के फिसलने पर चालाक चोटिल, पीसीआरकर्मी ने दिया फास्ट ऐड

विज्ञापन
एक्टिवा के फिसलने पर चालाक चोटिल, पीसीआरकर्मी ने दिया फास्ट ऐड सिपाही प्रवीण कुमार चालक को फास्ट - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीसीआर शहर में मुस्तैदी से गश्त करने के अलावा लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं है। एक ऐसा ही वाकया मंगलवार दोपहर बाद सेक्टर-8/बी स्थित इनर मार्केट में दिखा। एक तेज रफ्तार एक्टिवा के फिसलने पर चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद पीसीआर पुलिसकर्मी ने फर्स्ट एड देकर चालक को उसके घर छोड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सेक्टर-8/बी स्थित इनर मार्केट में एक तेज रफ्तार एक्टिवा फिसलकर बीच सड़क पर गिर गई। इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाएं पैर के घुटने पर खून निकलने लगा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पीसीआर पर तैनात सिपाही परवीन कुमार और जोरा सिंह ने चालक को गंभीर अवस्था में देखा तो उसके पास पहुंच गए। सिपाही परवीन कुमार ने पीसीआर में रखे फर्स्ट एड का इस्तेमाल कर चालक को पट्टी बांधी। एक्टिवा चालक लक्ष्मण ने बताया कि वह सेक्टर-7 में रहता है। वह किसी काम से मार्केट आया था और सामान लेने के बाद वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे बाद में घर तक छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें