फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 डेंजरस प्वांइट, संभलकर ड्राइव करना इन पर

Wed, 14 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था के दावे कर रही है। इसके बावजूद यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। 2014 में खूनी सड़कों ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी। बीते साल हादसों में 131 लोगों ने जान गंवाई। चंडीगढ़ के 10 ऐसे प्वाइंट है जो हादसों के लिहाज से संवेदनशील है। यहां आए रोज हादसे होते हैं।
विज्ञापन


-सेक्टर-8-9 लाइट प्वाइंट।
-पीजीआई चौक।
-10-11 का छोटा चौक।
-बुड़ैल चौक।
-ट्रिब्यून चौक
-25-38 स्मॉल चौक।
-45-46 लाइट प्वाइंट।
-ट्रांसपोर्ट चौक।
-एयरपोर्ट चौक।
-सेक्टर-23 स्थित गुरुद्वारा मोड़।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

1. ट्रिपल राइडिंग से बचें।
2. हेलमेट जरूर पहनें।
3. वाहन चलाते समय जल्दबाजी न दिखाएं।
4. रेड लाइट जंप न करें।
5. वाहन चलाते समय मोबाइल या इयरफोन का इस्तेमाल न करें।
6. शराब पीकर वाहन न चलाएं।
7. गति सीमा का पालन करें।

ज्यादातर हादसे रात में
तीन साल के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत हादसे रात में हुए हैं। इसमें सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही सामने आई। रात में चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं।

ट्रैफिक नियमों की रखें जानकारी
ज्यादातर सड़क हादसों की वजह ट्रैफिक नियमों की अधूरी जानकारी और उनका पालन न होना भी है। लोग पूरी तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो हादसों से बचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें