फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक रुपये में सपना साकार, धनास के सुरेश ने खरीदा लैपटॉप, जिलाउल ने 32 इंच की टीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास के सुरेश ने एक रुपये में एसर का लैपटॉप खरीदा है तो जिआउल ने एक रुपये में एलईडी टीवी। कुछ लोगों ने एक रुपये में कुर्सी तो किसी ने एक रुपये ब्रांडेड कपड़े और खिलौने। शहर में जो भी ये सुन रहा है, वो हैरान हो रहा है कि आखिर ये कौन ही नई दुकान खुल गई है जहां एक रुपये में टीवी-लैपटॉप मिल रहा है। कई लोग इसे अफवाह भी बता रहे हैं, लेकिन ये सच है।ये दुकान नगर निगम ने खोली है, जहां मौजूद सारा सामान सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है। चाहे वो जूते हैं, कपड़े, मेडिकल की किताबें, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक का सामान है या कुछ भी, सब सिर्फ एक रुपये में। इस दुकान का नाम ही एक रुपया स्टोर है, जिसे नगर निगम की तरफ से विकास नगर (मौलीजागरां), मलोया स्मॉल फ्लैट्स और धनास ईडब्ल्यूएस कालोनी के कम्यूनिटी सेंटर में खोला गया। तीन दिन में ही करीब 7000 आइटम बिक गए। सबसे ज्यादा चर्चा में लैपटॉप और टीवी खरीदने वाले रहे। धनास के मकान नंबर-82 में रहने वाले सुरेश ने एक रुपये में लैपटॉप खरीदा। यह लैपटॉप एसर कंपनी का है। वहीं, धनास के ही जिआउल ने 32 इंच का एलईडी टीवी खरीदा। दोनों बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस स्टोर ने कई लोगों की जरूरतों को पूरा किया है जो लोग आर्थिक तंगी की वजह से खुद पूरा नहीं कर पाए। स्थानीय पार्षद रामचंदर यादव ने कहा कि निगम के इस अभियान को धनास में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अपनी पसंद का सामान एक रुपये में पाकर लोग खुश दिखाई दिए। दो दिन में ही सारा सामान बिक गया।
विज्ञापन


आनिंदिता मित्रा ने 100 साल पुरानी घड़ी एक रुपये में खरीदी
एक रुपया स्टोर में नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने एक रुपये में 100 साल पुरानी घड़ी खरीदी, जिसे नगर निगम के ऑफिस में लगाया जाएगा। मेयर ने मलोया में लगे स्टोर से एक रुपये में एक वॉल फ्रेम खरीदा था। दरअसल, नगर निगम की तरफ से यह सारा सामान 20 मई से लेकर पांच जून तक शहर के 35 आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल) केंद्रों के माध्यम से एकत्रित किए गए हैं। इन केंद्रों पर शहर के अलग अलग सेक्टरों के लोगों ने अपने घर का वह सामान दान किया था, जो उनके इस्तेमाल में नहीं थे। इस दौरान निगम के पास टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर, अटैची, कपड़े, खिलौने, जूते, किताबें, बर्तन समेत चीजें मिलीं। इन सामानों को नगर निगम ने सेल्फ हेल्प ग्रुपों की मदद से अब एक रुपया स्टोर के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

एक रुपया कैश नहीं था तो ऑनलाइन की पेमेंट और खरीदा सामान
नगर निगम की तरफ से किसी भी सामान खरीदने का मूल्य एक रुपया रखा गया है। ऐसे में एक व्यक्ति स्टोर पर पहुंचा जिसके पास कैश में एक रुपये नहीं था तो निगम की तरफ से ऐसे लोगों के लिए भी ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की गई थी। संबंधित व्यक्ति ने एक रुपये ऑनलाइन दिया और फिर उसने सामान खरीदा। फिलहाल तीनों स्टोर का सामान बिक चुका है, इसलिए ये बंद हो गई हैं। उधर, सेक्टर-17 में एक स्थायी रिड्यूस, रिसाइकल और रियूज (आरआरआर) केंद्र खोला गया है। यहां लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जाकर दोबारा इस्तेमाल करने वाले सामानों को दान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें