फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लिटिल वुमन’ से बच्चों ने दिया बड़ा संदेश

Mon, 30 Dec 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल के बच्चों ने मंच पर अभिनय की ऐसी प्रस्तुति दी कि हर कोई उनकी अदाकारी का कायल हो गया।
विज्ञापन


बच्चों ने रविवार शाम को स्कूल के ऑडिटोरियम में लुसिया मेय एलकॉट के नाटक लिटिल वुमन की प्रस्तुति दी। नाटक का निर्देशन जाने-माने रंगकर्मी जुबिन मेहता ने किया।

नाटक  की स्टेज सज्जा से लेकर बच्चों की पोशाक और डॉयलॉग हर कुछ बेमिसाल था। डेढ़ घंटे के नाटक में बच्चों ने चार बहनों की जिंदगी को अलग-अलग नजरिये से पेश किया।
विज्ञापन


120 से अधिक छात्रों ने नाटक में अभिनय किया। चार बहनों में सबसे बड़ी मेग हैं जो समझदार महिला है। अपने आधुनिक पति के जिंदगी के प्रति अलग नजरिये के कारण वह खुश नहीं है।

बेथ, एक शर्मीली लड़की है जिसकी कोई आकांक्षा या इच्छा नहीं है। वह अपने परिवार के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन बीमारी के कारण अचानक उसकी मौत हो जाती है। सबसे छोटी बहन एमी, एक आत्म केंद्रित लड़की है।
विज्ञापन


समय के साथ बदलाव को अपनाना जरूरी
बच्चों ने नाटक के माध्यम से बताया कि जीवन में समय के साथ बदलाव को अपनाने जरूरी है। बदलावों को स्वीकार करने और उनका स्तर उम्र के हिसाब से अलग-अलग होता है। स्कूल कॉर्डिनेटर जीएस बख्सी ने कहा कि नाटक से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिला। काफी दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें