फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेवफाई बना देती है 'डेढ़ इंच' शराबी

Tue, 10 Jun 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कला भवन के ओपन एयर थिएटर में आयोजित नाटक डेढ़ इंच ऊपर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी पत्नी से परेशान है। निर्मल वर्मा द्वारा लिखे गए इस नाटक का निर्देशन आशीष शर्मा ने किया है।
विज्ञापन


इस नाटक में दिखाया गया कि शराबी (गुरमुख) अपनी पत्नी (पूजा) के साथ रहता है। वह रोजाना शराब पीता है। वह अपनी जिंदगी की घटनाओं से परेशान है। अपने गम को भुलाने के लिए वह शराब के नशे में धुत रहता है।

एक रात वह अपनी जिंदगी की उस घटना का जिक्र करता है जिसने उसकी जिंदगी को नशे में डुबो दिया। वह बताता है कि एक रात पुलिस आई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करके चली गई।
विज्ञापन


उसी रात उसको पता चला कि उसकी पत्नी के ताल्लुकात आतंकवादियों से हैं। वह इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर पाता और हर रात इसी गम को भुलाने के लिए शराब के नशे में धुत हो जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें