फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन हुए रिहा, धरना स्थल पर भिड़े नेता

Sat, 23 Nov 2013 10:27 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में अब अंतर कलह सड़क पर आ गई है। पूर्व प्रधान धर्मपाल गुप्ता और वर्तमान प्रधान संजय टंडन जेल के बाहर धरना स्थल पर ही आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन की रिहाई के दौरान भी पार्टी की अंतर कलह सामने आई, जब पूर्व भाजपा अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पर आरोप लगाए।

उन्होंने पहले हरमोहन धवन की रिहाई के लिए कुछ नहीं किया और जब वह रिहा होने लगे तो उनसे मिलने आ गए। इस दौरान बुड़ैल जेल के बाहर दोनों में तीखी बहस हुई।

इस संबंध में पूर्व भाजपा अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने इस जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारी दी, लेकिन भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने उनके इस प्रदर्शन में बिल्कुल साथ नहीं दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उनकी रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि, पार्टी के इतने सीनियर नेता जेल में थे। उन्होंने कहा वह इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से करेंगे।

वहीं, इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि हरमोहन धवन की रिहाई के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया और वीरवार को भी धवन के परिजनों को साथ लेकर उनसे मिलने गए थे, लेकिन धर्मपाल गुप्ता को इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए वह उन पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

जिद पर अड़ गए पप्पू शुक्ला और औलख
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता और रंजन शाही सहित कई नेता शुक्रवार को धवन से मिलने जेल गए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस पर भाजपा प्रदेश केपूर्व उप प्रधान देवेंद्र सिंह औलख और पप्पू शुक्ला जिद पर अड़ गए।

आईजी जेल बलवीर सिंह ढोल भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी भी लोगों ने नहीं सुनी। इसके बद जेल प्रशासन ने केवल चार लोगों को ही मिलने दिया। पप्पू शुक्ला और देवेंद्र को नहीं मिलने दिए जाने पर करीब ढाई बजे गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

रिहाई मिलने पर मनाई खुशी
धवन की रिहाई पर भाजपा समर्थकों ने बुड़ैल जेल के बाहर खुशी मनाई। जेल से बाहर आते ही धवन को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाई।

इस मौके पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। धवन से मिलनेवालों में पार्षद सतिंदिर सिंह, सौरभ जोशी, राजेश गुप्ता पहुंच गए।

कालोनी नंबर चार में लगाया था जाम
धवन के समर्थकों ने कालोनी नंबर चार में जाम लगा दिया। हरमोहन धवन की रिहाई की सूचना आने पर ही जाम हटाया।

जाम लगाने वालों में हरिशंकर मिश्र, राजकुमारी मिश्रा, राजीव पांडेय, शक्ति प्रकाश देवशाली, मुकेश राय, लीला देवी, शीलानाथ सहित काफी लोगों ने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन ने कहा कि लोगों को पहले मूलभूत सुविधा मिले। इसके बाद शहर को स्लम फ्री किया जाए। चंडीगढ़ प्रशासन संवेदनहीन है। लड़ाई जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें