चंडीगढ़। लेक क्लब से वन विभाग की टीम ने 10 फुट लंबा अजगर पकड़ा है। वन विभाग के उप मुख्य वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि विभाग की ओर से फोन नंबर 0172-2700217 जारी किया गया है। इस नंबर के लिए विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे इस नंबर पर फोन आया कि लेक क्लब के पास काफी लंबा सांप देखा गया है। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सांप की खोज में लग गई। आधे घंटे के अंदर टीम ने 10 फुट लंबा अजगर पकड़ लिया। उसके बाद उसे टीम ने जंगल में छोड़ दिया।