छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को मिलेगी नई दिशा, जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर हैं रावल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार रावल को विश्वविद्यालय का नया डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. योगेश कुमार रावल एक अनुभवी शिक्षक और शोधकर्ता हैं तथा लंबे समय से विश्वविद्यालय में विभिन्न अकादमिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। डीएसडब्ल्यू के रूप में वे छात्रों से संबंधित समस्याओं, सुविधाओं, छात्रावास प्रबंधन, छात्र गतिविधियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने डॉ. रावल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती मिलेगी।