माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीजीआई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (नाइन) की प्रिंसिपल डॉ. सुखपाल कौर को नर्सिंग सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए फिक्की हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। 27 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित 18वें समारोह में उन्हें यह पुरस्कार मिला। उन्होंने कीमोथेरेपी से होने वाली नसों की क्षति रोकने के लिए कम लागत वाले क्रायोथेरेपी मिट्टन्स और सॉक्स विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।