चंडीगढ़। सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में आयोजित एक कार्यक्रम में टाइनोर ऑर्थोटिक्स लिमिटेड के सीएमडी डॉ. पीजे सिंह को सीआईआई पंजाब का चेयरमैन और ट्राइडेंट के चीफ-स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अभिषेक गुप्ता को वाइस-चेयरमैन घोषित किया है। सीआईआई पंजाब के अमित थापर ने एक समारोह में डॉ. पीजे सिंह को स्टेट की चेयरमैनशिप सौंपी। मंगलवार को सीआईआई में राज्य वार्षिक बैठक के साथ पंजाब के ग्रोथ इंजन के रूप में एमएसएमईः स्थानीय से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में बदलाव विषय पर एक सार्थक सेशन भी आयोजित किया गया। इस सेशन की अध्यक्षता वाणिज्य और उद्योग के राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने की। पंजाब सरकार की पहल के बारे में बात करते हुए पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ केके यादव ने कहा कि पिछले एक साल में लगभग 40,000 करोड़ रुपये नए निवेश के रूप में प्राप्त हुए है, जिसमें से लगभग 60 प्रतिशत एमएसएमई क्षेत्र से हैं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी दिलीप कुमार ने कहा कि हम एक सर्कुलर इकोनॉमी में हैं। चीजें काफी अच्छे से आगे बढ़ रही हैं। इसलिए, हमें इस बारे में और सोचने की जरूरत है। सरकार की कई अच्छी नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं हैं जिनका लाभ उठाने की आवश्यकता है।