फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन ने जीता टी-20 क्रिकेट कप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 64 रन से हराकर डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन ने टी-20 क्रिकेट कप को जीत लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर- 44 स्थित क्रिकेट मैदान पर हुआ। मैच में टॉस जीतकर डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। अमित ने 31 गेंद पर 59 रन बनाए। इस पारी में 6 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज पंकज ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में सन्नी ने 29 रन देकर 2 विकेट, नीतिन ने 28 रन देकर 1 विकेट, कमल ने 32 रन देकर 1 विकेट और सुमन ने 34 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर लाइव वायर कोचिंग सेंटर की पूरी टीम 14 ओवर में कुल 98 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से कमल सबसे अधिक 48 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। गेंदबाजी में प्रतीक ने 21 रन देकर 3 विकेट, पंकज ने 8 रन देकर 2 विकेट, साहिबजीत सिंह ने 10 रन देकर 2 विकेट, आंनद ने 5 रन देकर 1 विकेट, हरविंदर ने 6 रन देकर 1 विकेट चटकाया। विजेता टीम से पंकज और अमित को बेहतर प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें