चंडीगढ़। पीजीआई के त्वचा रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम. सेंधिल कुमारन को प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. एलएन सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड है। डॉ. कुमारन को यह अवार्ड डर्माकॉन-2020 के 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डर्मोटोलॉजी, वेनेरोलाजी और लेप्रोलॉजी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयास के लिए दिया गया है। इस सम्मेलन का आयोजन पुणे के इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वेनेरोलॉजिस्ट और लेप्रोलोजिस्ट द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में उन्हें इसके अलावा शोध पत्र पर बेस्ट लेटर 2019 के लिए आईजेडीवीएल के प्रकाशन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।