चंडीगढ़। पेक के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. हरअमृत सिंह संधू अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (एएससीई) इंडिया के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष बने हैं। इस पर पेक ने हर्ष जताया। मालूम हो कि यह संस्था 177 देशों में सिविल इंजीनियरिंग पेशे के दो लाख से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है और इसका मुख्यालय यूएसए में है।