फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. गुरमीत होंगे दूरसंचार मंत्रालय की हिंदी समिति के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुरमीत सिंह को केंद्र सरकार के दूरसंचार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत किया गया है। भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति मंत्रालय के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। डॉ. गुरमीत सिंह इससे पहले एक बार रक्षा मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में रह चुके हैं। इन दिनों वे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (आईसीसीआर) की इटली की नेपल्स यूनिवर्सिटी में स्थापित हिंदी चेयर पर कार्यरत हैं। इससे पहले पिछले वर्ष उन्हें उज्बेकिस्तान की ताशकंद यूनिवर्सिटी में भी विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में काम कर चुके हैं। वे वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के तीसरी बार मनोनीत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें