फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए अब 31 जनवरी, 2024 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए आवेदन करने की तिथि अब 31 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना में 10वीं, 12वीं व स्नातक कक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अनुसार अंक प्रतिशत के आधार पर दी जाती है। शहर के विद्यार्थी को 10वीं में 70 प्रतिशत अंक व ग्रामीण विद्यार्थी को 60 प्रतिशत अंक लेने पर आठ हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है। पिछड़ा वर्ग ए के लिए शहर व गांव के हिसाब से दसवीं कक्षा में 70 प्रतिशत व 60 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग बी में यही शर्त 80 प्रतिशत व 75 प्रतिशत रखी गई है। अन्य वर्ग में भी शहरी छात्र को दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत व ग्रामीण विद्यार्थी को 75 प्रतिशत अंक लाने आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें