इसलिए लिया फैसला
हरियाणा सरकार द्वारा पिछले दिनों फैसला लिया गया है कि ग्रुप सी के लिए कक्षा 12वीं और ग्रुप डी के लिए कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है लेकिन पहले से ही विभागों, निगमों और बोर्डों में ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उदाहरण के तौर पर कुक के पद के लिए शर्त है कि उसे अच्छा खाना बनाना आना चाहिए और पढ़ा लिखा होना चाहिए लेकिन यहां पर यह स्पष्ट नहीं है कि उसके लिए कहां तक की पढ़ाई जरूरी है। इसी प्रकार, हेयर ड्रेसर के लिए है कि उसे कटिंग करनी आनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 8वीं होनी चाहिए।
इसी माह के अंत में आएगा ग्रुप सी की सीईटी का परिणाम
ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम इसी माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में आयोग को अवगत करा दिया है। एनटीए द्वारा तैयार किया गया परिणाम आयोग को सौंपा जाएगा। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसमें आर्थिक सामाजिक आधार पर पांच अतिरिक्त अंक जोड़ेगा। उसी आधार पर अभ्यर्थियों का स्कोर तय किया जाएगा। ग्रुप सी के पदों के लिए परीक्षा के चार गुणा अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। गौर हो कि सीईटी के लिए प्रदेशभर में कुल 11.53 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इनमें से मात्र 50 हजार ऐसे हैं, जिन्होंने केवल ग्रुप सी के लिए आवेदन किया है, शेष अभ्यर्थियों ने सी और ग्रुप डी दोनों पदों के लिए आवेदन किया है।