फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की वेबसाइट से डाउनलोड करें कोविड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 प्रशासन ने आरटीपीसीआर जांच कराने वालों को रिपोर्ट वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके अंतर्गत जीएमसीएच-32 या उसकी मोबाइल परीक्षण इकाइयों को नमूना देने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। वेबसाइट से रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जीएमसीएच-32 की वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद आरटीपीसीआर रिपोर्ट सहित लैब पर क्लिक करें। फिर आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट डाउनलोड पर क्लिक करें। उसके बाद एसएफआई आईडी डालें। यह सारी प्रक्रिया पूरी करने पर रिपोर्ट पीडीएफ फॉर्म में नीचे दिखने लगेगी। जीएमसीएच-32 प्रशासन के अनुसार डाउनलोड की गई रिपोर्ट कंप्यूटर जनरेट की गई होगी, इसलिए उस पर किसी प्राधिकरण के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें