फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक दान गुल्लक’ देकर गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सहयोग करें, बेहद खूबसूरत प्रयास

Sun, 11 Nov 2018 02:07 PM IST
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‘एक दान गुल्लक’ मुहिम
विज्ञापन
‘एक दान गुल्लक’ नाम सुनकर जितना अच्छा लग रहा है, उतना ही यह प्रयास खूबसूरत है। इसे यूथ वेलफेयर स्वरमनी के सहयोग से कॉलेज छात्रों की ओर से शुरू किया गया है। दरअसल ‘एक दान गुल्लक’ के जरिये स्वरमनि के युवाओं ने इससे जमा होने वाली राशि से शहर के स्लम एरिया के बच्चों की शिक्षा करवाने का लक्ष्य बनाया है। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-11 से पासआउट छात्र रोहित कुमार ने बताया कि इस प्रयास का मकसद सिर्फ गरीब बच्चों को शिक्षा देना है, जो अपनी गरीबी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। इस प्रयास से मिलने वाली राशि से बच्चों की फीस से लेकर किताबें, यूनिफार्म एवं अन्य चीजें दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


80 विद्यार्थी बन चुके हैं इस सराहनीय प्रयास का हिस्सा
रोहित ने बताया कि इस प्रयास में शहर के विभिन्न कॉलेजों के 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा ले लिया है जो अगले छह महीने तक गुल्लक में पैसे जमा करेंगे। इस गुल्लक में जितने पैसे इकट्ठे हो जाएंगे, वे इसके जरिए सभी असहाय बच्चों की पढ़ाई में मदद करेंगे।

गुल्लक भरने के बाद राशि की जानकारी भी देंगे
मोहम्मद अहमद, प्रदीप, मोहम्मद  रेहान और दविंदर ने बताया कि इस गुल्लक के भरने के बाद विद्यार्थियों की ओर से वापस किया जाएगा। इसमें जमा राशि की जानकारी उनको दी जाएगी और जिस छात्र की इससे आर्थिक मदद की जाएगी, उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिस किसी को भी यह राशि दी जाएगी, उन्हें एक दान गुल्लक के ग्रुप में शामिल किया जाएगा और तमाम जानकारी दी जाएगी। अभी तक 80 कॉलेज विद्यार्थियों सहित स्कूल के बच्चों ने भी इसमें योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें