फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घरेलू कनेक्शन खुले नहीं, आ गया 10 किलो का सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नए घरेलू गैस कनेक्शन फिलहाल नहीं खुलने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में गैस कंपनियां 10 किलो का सिलिंडर लेकर आई हैं। हालांकि इसकी रीफिल के दाम कॉमर्शियल सिलिंडर के बराबर हैं। उपभोक्ता इसकी बाकायदा बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फिलहाल घरेलू गैस के 3,03,027 उपभोक्ता हैं। इसके अलावा करीब 20 हजार उपभोक्ता गैस पाइपलाइन से जुड़े हैं। करीब 10 हजार ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिनके पास कनेक्शन नहीं है या उन्होंने अपने कनेक्शन पर लंबे समय से सिलिंडर नहीं लिया है।
घरेलू सिलिंडर नहीं मिलने के कारण ऐसे उपभोक्ताओं को फिलहाल पांच किलो के छोटे सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। इसकी रीफिल 767 रुपये है। छोटा सिलिंडर जल्दी खत्म होने के कारण 10 किलो का सिलिंडर विकल्प के तौर पर लाया गया है।
विज्ञापन

यह सिलिंडर खासतौर पर शहरी संपन्न परिवारों और सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। कंपनियों का दावा है कि बुकिंग के तीन घंटे के भीतर इसकी एक्सप्रेस डोरस्टेप डिलीवरी की जाएगी। यह हल्का और जंग-मुक्त है। इसमें एलपीजी का स्तर भी देखा जा सकता है। इसे आईओसी वन एप और ग्राहक पोर्टल के माध्यम से बुक किया जा सकता है।
चंडीगढ़ में 10 किलो के खाली एक्सट्रालाइट सिलिंडर की कीमत 3,186 रुपये है। इसकी रीफिल 1,559 रुपये की है। यानी सिलिंडर और रीफिल की कुल लागत 4,745 रुपये होगी। ग्राहकों को लागू आईओसीएल नीति के अनुसार बीमा कवरेज भी मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें