फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुत्तों का आतंक जारी, सेक्टर-16 में सैर कर रहे व्यक्ति को पीछे से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम कुत्तों की समस्या पर लगाम कसने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत यह है कि शहर में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब सेक्टर-16 में सैर कर रहे एक व्यक्ति को पीछे से पैर में काट लिया। उन्होंने कहा कि पूरे सेक्टर में कुत्ते घूमते हैं और आने-जाने वाले लोगों को अपना शिकार रहे हैं। उधर, नगर निगम ने आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर सोमवार से कुत्तों की नसबंदी की प्रक्रिया सेक्टर-27 से शुरू कर दी है।कुत्तों की समस्या शहर के एक इलाके में नहीं है। सेक्टर-11, 22, 23, 24, 25, 32, 42सी, 46, 47, 49, मनीमाजरा समेत शहर के लगभग सभी हिस्सों में है। प्रमुख सड़कों के साथ गलियों में भी कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं। ये न सिर्फ बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को भी अपना शिकार बना रहे हैं। रात में बाइक से घर लौटने वालों को देखते ही कुत्ते हमला करने की कोशिश करते है। स्वयं को बचाने के फेर में बाइक चालक अनियंत्रित होकर हादसे के शिकार हो जाते हैं। सेक्टर-16 में रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने घर के पास सैर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कुत्ता आया और पैर पर काट लिया। संजय ने कहा कि दो महीने पहले भी इसी कुत्ते ने उनके भाई को काटा था। इस इलाके में कुत्तों का आतंक इतना है कि रात को घर आने के दौरान पहले देखना पड़ता है कि कुत्ते कहीं आसपास तो नहीं हैं। घर के पास कई बैठे कुत्ते लोगों को काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें