फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज मुख्यालय पर धरना देंगे प्रदेश के डाॅक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के आह्वान पर सभी जिलों से आए डॉक्टरों द्वारा पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार सुबह से होने वाले प्रदर्शन के लिए डॉक्टर पंचकूला पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

एचसीएमएस अध्यक्ष डाॅक्टर राजेश ख्यालिया और महासचिव अनिल यादव अन्य ने बताया कि राज्य कोर कमेटी पहले ही डॉक्टरों की मांगे पूरी नहीं होने की सूरत में 8 जुलाई से धरने प्रदर्शन की घोषणा कर चुकी है। इसके पहले विभाग के डीजी हेल्थ, एसीएस सभी से मिलकर अवगत कराया जा चुका है। 8 जुलाई सोमवार को डीजी हेल्थ ऑफिस (स्वास्थ्य मुख्यालय) पंचकूला सेक्टर छह में प्रदर्शन के लिए सभी जिलों से जिला संगठन के पदाधिकारी आएंगे। इसके बाद में भी सुनवाई नहीं हुई, तो 15 जुलाई को डॉक्टरों ने प्रदेश के अंदर दो घंटे के लिए कलम छोड़ हड़ताल का फैसला भी ले लिया है, फिर भी परिणाम नहीं निकला तो 25 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। इसके बाद में एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि इसके कारण जो भी समस्या आएगी, उसके जिम्मेदार अफसर और सरकार होगी। एसोसिएशन प्रधान डॉक्टर राजेश ख्यालिया, महासचिव अनिल यादव, मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. अमरजीत चौहान, उप प्रधान डॉक्टर वीरेंद्र ढांडा का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में संपर्क साधा गया है। सभी पंचकूला पहुंच रहे हैं, इसके पहले हम एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर काले बिल्ले लगाकर काम कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण आंदोलन की राह पकड़ ली है। छह माह पहले भी इन मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के साथ में सहमति बन गई थी, लेकिन उन मांगों को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकल सका है। इस कारण अब सभी डाक्टरों में नाराजगी व्याप्त है, एसोसिएशन और कोर कमेटी ने वादा खिलाफी करने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें