स्वास्थ्य मंत्री के साथ आज होगी डाॅक्टर एसोसिएशन की बैठक
चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रदेशभर के एचसीएमएस डाॅक्टर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डाॅ. आरएस पूनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञों के लिए अलग कैडर बनाने को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है, पीजी के लिए बांड राशि कम करने, चार एसीपी मिलने समेत अन्य मांगों पर चर्चा होनी है। बैठक के बाद ही डाक्टर अपने आंदोलन की रणनीति की घोषणा करेंगे।