फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर इन 18 हस्तियों को किया गया सम्मानित

Tue, 26 Jan 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 18 हस्तियों को सम्मानित किया गया। सूची में यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रविवार सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह गणतंत्र दिवस पुरस्कार लिस्ट में शामिल लोगों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शहर की इन हस्तियों को 26 जनवरी पर सम्मानित किया गया।
1.-महावीर सिंह -जूनियर असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर
2. प्रवीण कुमार -वेलफेयर ऑफिसर  (आईजी जेल)
3. एन शिश- जूनियर जिम्नास्टिक कोच स्पोर्ट्स विभाग
4.डा. कृष्णा चौधरी-मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग(जीएमएसएच-16)
5.लक्ष्मी कांत तिवारी- सीनियर रेडियोग्राफिक टेक्निशियन (जीएमसीएच-32)
6.अशोक कुमार जनमेजा-मेडिकल ऑफिसर जीएमसीएच-32
7. प्रवीण कुमार-डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर
8.कांस्टेबल परविंदरजीत सिंह- ओएसडी विजिलेंस यूटी चंडीगढ़
9.डा.राजीव कपिला-सीनियर आयुर्वेदिक फीजिशियन
10.रामलखन (नगर निगम माली)
11.तेजपाल-सफाई कर्मचारी(नगर निगम)
12.मनजीत सिंह- सेक्टर-35डी  निवासी
13. तेजभान- सेक्टर-15 डी निवासी
14.मास्टर साहिल असत-एसजीजीएस कोलिजिएट पब्लिक स्कूल-26 चंडीगढ़
15.अतुल कुमार- सेक्टर-30 ए चंडीगढ़
16.इंद्रपाल सिंह-आईटी डिपार्टमेंट यूटी
17.विंक कमांडर चरणजीत सिंह ग्रेवाल
18.श्रेया बाली-सेक्टर-33 निवासी

एक कोच और दो खिलाड़ी सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर शहर के कोच व दो खिलाड़ियों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें जिम्नास्टिक कोच एन शशि, हैंडबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल कुमार और स्केटिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर साहिल शामिल हैं। कोच एन शशि ने कहा कि अवार्ड का श्रेय वह अपने ट्रेनीज को देते हैं। शशि 27 साल से सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनके मार्गदर्शन में देश को 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिले हैं। वहीं हैंडबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल कुमार ने बताया कि यह अवार्ड मेरे कोच रविंदर सिंह लाडी को समर्पित है। उन्हीं की बदौलत आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है।

अतुल इन दिनों एशियन चैंपियनशिप में लिए भारतीय टीम के कैंप में शमिल हैं। एसजीजीएस कॉलिजिएट पब्लिक स्कूल-26 के 12वीं के मास्टर साहिल अशत को स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा हैं। साहिल ने एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। साहिल ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक हासिल किए हैं।

नगर निगम के ये कर्मचारी सम्मानित
नगर निगम अलग अलग विंग के कुल 13 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मेयर अरुण सूद ने इन्हें सम्मानित किया। नगर निगम की ओर से जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें चालक बलदीप सिंह, फायरमैन नवीन कुमार, चौकीदार राजू राम, चालक हरनेश, रामपाल चौकीदार गुरप्रीत सिंह, जूनियर सहायक गुरबाग सिंह, फिटर वर्गीस सैम्युल, निर्मल सिंह, सफाई कर्मचारी नरेश, ईल्म चंद, विक्रम और जूनियर सहायक अंशू चंदा का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें