फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को बुलाकर चंडीगढ़ के अस्पतालों में न करें भीड़ : परिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह अन्य राज्यों से अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बुलाकर शहर के अस्पतालों में भीड़ न करें। इससे शहर के लोगों के लिए समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में बेड पहले से ही भर चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वीकेंड लॉकडाउन लगेगा या नहीं, इसे लेकर यूटी प्रशासन शुक्रवार को समीक्षा बैठक में फैसला लेगा। पंजाब की तर्ज पर वीकेंड लॉकडाउन लगाने को लेकर यूटी प्रशासन पिछले कुछ दिनों से विचार तो कर रहा है, लेकिन कोई आखिरी फैसला नहीं ले पा रहा है। प्रशासन के अधिकतर अधिकारी वीकेंड लॉकडाउन के पक्ष में हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की तरफ से वीकेंड और लंबे लॉकडाउन को पूरी तरह से समर्थन नहीं दिया जा रहा है।
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इस पर सभी की सहमति न मिलने के चलते लंबा लॉकडाउन लगाना अभी मुश्किल है। प्रशासन के अनुसार वीकेंड लॉकडाउन हरियाणा के फैसले पर भी निर्भर करता है। अगर हरियाणा सरकार भी उनके साथ पंचकूला में वीकेंड लॉकडाउन लगाती है, तभी ट्राइसिटी में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फायदा होगा। अकेले चंडीगढ़ या मोहाली में इसे लगाने से फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा सरकार के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है कि वह इसके समर्थन में है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें