फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाबी गानों को मिक्स करने में आता है मजा'

Sat, 01 Mar 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने हिंदी गीतों की रिमिक्स एलबम ‘शेक इट डैडी मिक्स’ से हीट हुए डीजे अकील का मानना है कि भारत में अभी अच्छे डीजे की कमी है। डीजे अकील होटल पार्क प्लाजा-17 के डिस्क हीप्पोड्रोम की लाचिंग के लिए शहर में थे।
विज्ञापन


अकील ने कहा कि आजकल डीजे का चलन काफी बढ़ गया है। पहले सिर्फ शादी में डीजे होते थे, आजकल पार्टी, कंसर्ट और अब तो लाइव डीजे कंसर्ट होने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जब पहली बार यूनिवर्सल ग्रुप वाले रिमिक्स गीतों का आइडिया लेकर उनके पास आए तो उम्मीद नहीं थी कि लोग इसे इतना पसंद करेंगे। तब सिर्फ क्लब में ही डीजे बजाता था, लेकिन इसके बाद एक नई पहचान मिली।

उनका कहना है कि पंजाबी गानों को मिक्स करने में बहुत मजा आता है। उन्होंने कहा कि मीका और हनी सिंह दोनों उनके खास दोस्त हैं।

डीजे के लिए नयापन जरूरी
डीजे एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें काफी मेहनत है। इसमें नयापन जरूर होना चाहिए। एक अच्छा डीजे वही है जो हर रोज नए प्रयोग करे। लेकिन, बहुत कम डीजे ऐसे हैं जो ऑरिजनल मिक्स करते हैं।
विज्ञापन


शादी समारोह में डिमांड सबसे ज्यादा
डीजे की सबसे ज्यादा डिमांड शादी के फंक्शन में होती है। पिछले साल अक्तूबर और इस फरवरी में पूरे भारत में एक ही दिन में 20 हजार से अधिक शादियां हुईं। उस समय कुल 200 कॉल्स सिर्फ बुकिंग के लिए आई।

भारत में डीजे का काफी स्कोप
डीजे का स्कोप भारत में काफी अच्छा है। डीजे अकील ने बताया कि अभी एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की भी बात चल रही है। जल्द ही उसमें काम करूंगा। म्यूजिक कंपोजर के तौर पर एक नई शुरूआत करने जा रहा हूं। आने वाली हिंदी फिल्म ‘देसी मैजिक’ में मेरे तीन गाने होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें