सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमेन में वीरवार को दिवाली मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर कालेज छात्राओं ने इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
छात्राओं द्वारा तैयार दिवाली पर प्रयोग होने वाले सामान के स्टॉल भी लगाए गए। छात्राएं ने दीये और कैंडल को खूबसूरत तरीके से तैयार किया था।
प्रिंसिपल डा.पुनीत बेदी ने छात्राओं द्वारा तैयार सामान की काफी तारीफ की और सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।