फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली महकमे के ग्रुप सी व डी कर्मियों को दो हजार का दिवाली गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एचवीपीएनएल और यूएचबीवीएन के सभी कर्मियों को मिलेगा दिवाली टोकन गिफ्ट
विज्ञापन

चंडीगढ़। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (एचवीपीएनएल) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (यूएचबीवीएन) ने ग्रुप सी और डी कर्मियों को दिवाली का तोहफा दिया है। दोनों निगमों में ग्रुप सी और डी के कर्मियों को दिवाली का दो हजार रुपये गिफ्ट दिया जाएगा। निगमों की ओर से अधिसूचना जारी कर दिवाली तक कर्मियों को दिवाली टोकन गिफ्ट देने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया कि 12 नवंबर से पहले सभी कर्मियों को टोकन गिफ्ट दिया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्रुप सी, डी के सभी नियमित कर्मी, अनुबंधित, अनुबंध आधार पर कार्यरत अंशकालिक व पूर्णकालिक, आउटसोर्सिंग एजेंसियों व हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हारट्रोन और सेवानिवृत्ति के बाद पुन: नियोजित सभी कर्मियों को दो हजार रुपये का भुगतान नकद या फिर बैंक के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें