फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी आज लेंगे आठ कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में साक्षात्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिव्यांशु बुद्धिराजा का नाम आगे बढ़ाया है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को चयनित नेताओं का इंटरव्यू लेंगे।
राहुल गांधी के कार्यालय ने जिन नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाया है, उनमें दिव्यांशु बुद्धिराजा के अलावा अभिमन्यु पूनिया, गरीब दास और शशि कुमार समेत कुल आठ नेता शामिल हैं। इन्हीं में से किसी एक को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जाएगा। हरियाणा से कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। दिव्यांशु हरियाणा से कांग्रेस के अकेले नेता हैं, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई से राजनीति शुरू करने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा की गिनती सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों में होती है। कांग्रेस ने उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल के विरुद्ध चुनाव लड़वाया था। दिव्यांशु हालांकि यह चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर कांग्रेस हाईकमान में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें