फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार न देने पर दिव्यांगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मटका चौक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोजगार न मिलने पर दिव्यांगों ने शनिवार को पंजाब सरकार के खिलाफ मटका चौक पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सभी को बस में बैठाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यालय पहुंचाया। जहां बात न बनने पर दिव्यांगों को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड छोड़ दिया गया। दिव्यांग वहीं, धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने बताया कि वर्ष 2008 में पंजाब सरकार ने 9 हजार लोगों को रोजगार दिया था। इनमें 300 सीट दिव्यांगों की थी। आरटीआई में पता चला है कि मात्र 30 दिव्यांगों को ही काम मिला। नियमानुसार 4 प्रतिशत दिव्यांगों के कोटे के अनुसार सरकार को काम देना चाहिए। पिछले 19 दिनों से उनका धरना चल रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। दिव्यांगों ने 15 अगस्त को प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें